पुलिस ने बेलबोरय गांव में की छापामारी प्रतिनिधि, फतेहपुर. जामताड़ा पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है. एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देशानुसार फतेहपुर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, फतेहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर बेलबोरय गांव में छापामारी की. इस दौरान विश्वजीत गोराई के कोल्ड्रिंक दुकान की तलाशी ली गयी. दुकान से विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब और बीयर की कई बोतलें जब्त हुई. पुलिस ने मौके पर मौजूद दुकानदार से शराब बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस एवं आवश्यक कागजात की मांग की, पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्वजीत गोराई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब्त शराब को थाने लाया. मामले में फतेहपुर थाना कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया है. अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 274, 275, 292 तथा झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
फतेहपुर में विदेशी शराब व बीयर जब्त, दुकानदार गिरफ्तार
फतेहपुर. जामताड़ा पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है. एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देशानुसार फतेहपुर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.
