कुंडहित में फ्लैग मार्च निकाल, लोगों से की शांति बनाये रखने की अपील

कुंडहित. रामनवमी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस निरीक्षक मिन्हाज आलम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

कुंडहित. रामनवमी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस निरीक्षक मिन्हाज आलम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च बारमसिया मोड़ से शुरू होकर बाजार होते हुए पुराना बैंक तक निकाला गया. इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना. साथ ही लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है. उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की. किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाने को देने को कहा. बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस बलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है और लगातार गश्ती की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. थाना प्रभारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. मौके पर एसआइ रामकुमार पंडित, भूतनाथ सिंह मुंडा, एएसआइ तपन कुमार सेन, संजय कुमार दास, महावीर टुडू, जयंत कुमार चार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >