तालाब में अज्ञात बीमारी से प्रतिदिन मर रही मछलियां

बूटबेरिया गांव के तालाब में प्रतिदिन मछलियां अचानक मर रही है.

नारायणपुर. बूटबेरिया गांव के तालाब में मछलियां अचानक मर रही है. मछली पालक मो शामी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से किसी अज्ञात बीमारी से प्रतिदिन कई किलो मछलियां मर जा रही है. यह सिलसिला जारी है. कहा कि तालाब में उन्नत किस्म के मछलियों का जीरा को डाला था, जब इन मछलियों का वजन लगभग एक से डेढ़ केजी हो गया, तो अचानक मरना शुरू हो गया. हमने इसमें हजारों रुपए खर्च किए हैं. इस तरह से मछलियों के मर जाने से काफी नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग को इस पर पहल करना चाहिए. ताकि तालाब में मर रही मछलियों के नुकसान से हम बच सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >