दिवंगत डीलरों के परिजनों को दी गयी आर्थिक सहायता

नारायणपुर. प्रखंड डीलर एसोसिएशन ने करमाटांड़ प्रखंड के दिवंगत डीलर भूदेव यादव और नारायणपुर प्रखंड के उतरा बास्की के शोकाकुल परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया.

नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड डीलर एसोसिएशन ने करमाटांड़ प्रखंड के दिवंगत डीलर भूदेव यादव और नारायणपुर प्रखंड के उतरा बास्की के शोकाकुल परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया. भूदेव यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मृतक के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. सहयोग राशि सौंपते हुए सदस्यों ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा डीलर समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. मौके पर उपस्थित डीलरों ने भूदेव यादव और उतरा बास्की के कार्यों को याद किया. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. मौके पर तरणी पोद्दार, सरफुद्दीन अंसारी, ललित पंडित, तेजाउल अंसारी, अब्दुल रहीम, मोहम्मद मुजाहिद, कार्तिक दत्ता समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >