चंद्रपुरा गांव की सेविका ने एसआइआर कार्य में बाधा डालने का लगाया आरोप

नारायणपुर. चंद्रपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पंचमी देवी ने वार्ड सदस्य समेत तीन अन्य ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है.

ग्रामीणों ने कहा : सेविका सफेद कागज पर ले रही थी हस्ताक्षर, किया विरोध फोटो – 05 सेविका पंचमी देवी प्रतिनिधि, नारायणपुर. चंद्रपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पंचमी देवी ने वार्ड सदस्य समेत तीन अन्य ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी एवं नारायणपुर थाने में शिकायत की है. आवेदन में सेविका ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे वह एसआइआर से संबंधित कार्य कर रही थी. इसी दौरान वार्ड सदस्य समेत कुछ ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और कार्य करने से मना किया. सेविका का कहना है कि इस घटना से वह भयभीत हैं और उन्हें सरकारी कार्य निष्पादन में कठिनाई हो रही है. वहीं, दूसरी ओर वार्ड सदस्य एवं अन्य ग्रामीणों ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है. ग्रामीणों का कहना है कि सेविका सादे कागज पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर ले रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया. उनका आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन नहीं होता और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जाती है. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि किसी प्रकार की अभद्रता या कार्य में बाधा डालने की घटना नहीं हुई है, बल्कि पारदर्शिता के सवाल पर आपत्ति जताई गयी थी. मामले में प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने बताया कि सेविका से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायत के आधार पर जांच की जायेगी. यदि जांच में सरकारी कार्य में बाधा डालने की बात सही पाई जाती है तो कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप से मामला चर्चा में बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >