श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीलाएं दिव्य और आध्यात्मिक है : कथावाचक

बिंदापाथर. मंझलाडीह गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा जारी है.

– मंझलाडीह गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा जारी प्रतिनिधि, बिंदापाथर. मंझलाडीह गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा जारी है. इसके पंचम दिन वृंदावन धाम के कथावाचक श्रीहित कुलदीप कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया. इस अवसर पर गिरिराज महाराज के पावन विग्रह का विधिवत अभिषेक कर छप्पन भोग अर्पित किया गया. श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीलाएं दिव्य और आध्यात्मिक संदेश से परिपूर्ण है. उन्होंने पूतना वध, शकटासुर उद्धार, माखन चोरी, ऊखल बंधन, यमलार्जुन उद्धार, कालिया मर्दन तथा गिरिराज धारण जैसी बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया. कथावाचक ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण शिशु अवस्था में थे, तब भी उन्होंने अनेक दुष्ट शक्तियों का संहार कर भक्तों की रक्षा की. पूतना वध प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि कंस द्वारा भेजी गयी राक्षसी पूतना ने सुंदर स्त्री का रूप धारण कर गोकुल में प्रवेश किया और बालक कृष्ण को विषपान कराने का प्रयास किया. किंतु भगवान ने उसका उद्धार करते हुए उसके प्राण हर लिए. इस अद्भुत लीला से यह संदेश मिलता है कि भगवान अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं. कथा में नन्दबाबा द्वारा श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा तथा गोकुल में उत्सव के उल्लासपूर्ण वातावरण का भी सजीव चित्रण किया गया. कथा के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे श्रोता भावविभोर होकर भक्ति रस में डूबे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >