शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों का मूल्यांकन शुरू

कुंडहित. सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार से तीन दिवसीय टीचर नीड एसेसमेंट (टीएनए) परीक्षा की शुरुआत हुई.

प्रतिनिधि, कुंडहित. सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार से तीन दिवसीय टीचर नीड एसेसमेंट (टीएनए) परीक्षा की शुरुआत हुई. परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के सभी स्तर के शिक्षकों ने भाग लिया. टीएनए परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता, दक्षता एवं शैक्षिक आवश्यकताओं का व्यापक मूल्यांकन किया जा रहा है. परीक्षा का निरीक्षण एडीपीओ मनोज कुमार व बीइइओ मिलन कुमार घोष ने किया. बताया कि टीएनए परीक्षा का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की वास्तविक जरूरतों एवं प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं की पहचान करना है, ताकि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके. कहा कि यह परीक्षा 12 से 14 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें शिक्षकों की विभिन्न शैक्षिक एवं व्यवसायिक दक्षताओं का आंकलन किया जायेगा. बताया कि परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गयी है. शिक्षकों को निर्धारित वेबसाइट पर लॉग-इन कर परीक्षा देने की व्यवस्था की गयी है, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीकबन सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >