कुंडहित. सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय में प्रखंड स्तरीय रूआर कार्यशाला आयोजित की गयी. शुभारंभ बीडीओ जमाले राजा, प्रमुख राम किशोर मुर्मू एवं बीइइओ मिलन कुमार घोष ने संयुक्त रूप किया. बीडीओ ने कहा कि स्कूल रूआर कार्यक्रम हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे शत-प्रतिशत सफल बनाना है. उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी कारणवश छूट गयी है या बाधित हो गयी है, उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है. हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा, चाहे वह अमीर हो या गरीब, शिक्षा से वंचित न रहे. क्योंकि संविधान ने सभी को निःशुल्क शिक्षा का अधिकार दिया है. बीइइओ ने बताया कि अभियान के तहत सभी अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित की जाए. स्कूल छोड़ चुके सभी बच्चों का पुनः नामांकन कराने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर कई शिक्षक मौजूद थे.
रूआर के तहत ड्रॉपआउट बच्चों का करायें नामांकन
कुंडहित. सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय में प्रखंड स्तरीय रूआर कार्यशाला आयोजित की गयी.
