बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत चापूड़िया पंचायत क्लस्टर संख्या-19 में सोमवार को स्वास्थ्य सहियाओं की मासिक बैठक हुई. इस दौरान सीएचओ रंजीत सिंह जोगी, साथी सहिया पद्मा देवी उपस्थित रहीं. सीएचओ रंजीत सिंह जोगी ने कहा कि गांव स्तर पर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों को समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है. उन्होंने सहियाओं को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित कराएं. गर्भावस्था के शुरुआत 12 सप्ताह के भीतर एएनसी जांच और टीकाकरण के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि नियमित जांच से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है. वहीं किशोरी स्वास्थ्य पर भी विशेष चर्चा हुई. 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरुकता अभियान चलाने का आह्वान किया.
मातृ-शिशु स्वास्थ्य व एचपीवी टीकाकरण पर जोर
बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत चापूड़िया पंचायत क्लस्टर संख्या-19 में सोमवार को स्वास्थ्य सहियाओं की मासिक बैठक हुई.
