चलते ऑटो से सड़क पर गिरे बुजुर्ग, घायल को छोड़ चालक फरार; इलाज जारी

गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क पर ऑटो से गिरे चपरासी ठाकुर सोरेन गंभीर रूप से घायल. चालक घायल को छोड़कर भागा. इलाज जारी.

निकेश कुमार,जामताड़ा. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहडार गांव स्थित टीवीएस शोरूम के समीप शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हादसे में सीडीपीओ कार्यालय के चपरासी ठाकुर सोरेन (55) गंभीर रूप से घायल हो गये . बताया जा रहा है कि ऑटो चालक की कथित लापरवाही के कारण ठाकुर सोरेन चलते ऑटो से सड़क पर गिर पड़े . हादसे के बाद ऑटो चालक घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वाहन लेकर मौके से फरार हो गया .

अचानक ऑटो से गिरे, सिर में लगी गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार, ठाकुर सोरेन जामताड़ा की ओर से ऑटो में सवार होकर नारायणपुर स्थित सीडीपीओ कार्यालय ड्यूटी के लिए आ रहे थे . इसी दौरान मोहडार गांव स्थित टीवीएस शोरूम के समीप ऑटो चालक द्वारा अचानक वाहन चलाने या नियंत्रण में लापरवाही बरतने के कारण ठाकुर सोरेन सड़क पर गिर गये .

सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आयी . हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला .

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया सीएचसी

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल ठाकुर सोरेन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नारायणपुर पहुंचाया . यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया .

सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर करने की तैयारी की . घायल की स्थिति को देखते हुए परिजन और स्थानीय लोग उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था में जुट गये .

घायल को छोड़कर ऑटो लेकर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ऑटो चालक मौके पर नहीं रुका और घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय ऑटो लेकर फरार हो गया . चालक के इस रवैये को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गयी .

लोगों का कहना था कि दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति की मदद करने और उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से भाग जाना गंभीर संवेदनहीनता है . स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर फरार ऑटो चालक की पहचान और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुपम कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >