नारायणपुर में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद

नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. देर रात से मौसम खराब रहने और सुबह रुक-रुक कर बारिश हुई, बावजूद नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. प्रखंड के कोरीडीह वन, हेठटोल मुकुंदपुर, पतरोडीह ईदगाहटोला, महतोडीह, आशाडीह, मुरलीपहाड़ी, राजाभीठा, चरकपानी, कमलापुर, चिहुटीया गांवो में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. मौसम को देखते हुए नमाज का समय निर्धारित किया गया था, हालांकि कुछ स्थानों पर आधे से एक घंटे की देरी से नमाज शुरू हुई. प्रायः सुबह 8 से 9 बजे के बीच ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी. कई जगहों पर नमाज मस्जिदों में तो कहीं ईदगाहों में अदा की गयी. बड़ी संख्या में लोग नमाज में शामिल हुए. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद’ की बधाई दी. अमन, चैन तथा भाईचारे की दुआ मांगी. करमाटांड़ में सौहार्द के साथ अदा की गयी नमाज विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के करमाटांड़ बस्ती, बिराजपुर, नवाडीह, बरियारपुर, बागबेर, सीताकाटा, बरमुंडी, डुमरिया, कुरुवा, सुब्दीडीह, तरकोजोड़ी गांव के ईदगाहों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, तरक्की एवं भाईचारे की दुआ मांगी. छोटे-बड़े सभी ने मिलकर इस पर्व की खुशियां साझा की. बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां वे नये कपड़े पहनकर ईद की खुशियों में डूबे नजर आए. लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयों और मिठाइयों का आनंद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >