विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करें ईई : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में तकनीकी विभागाें के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में तकनीकी विभागाें के पदाधिकारियों की बैठक हुई. डीसी ने सभी तकनीकी विभागों से संचालित एवं क्रियान्वित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन की समीक्षा की. उन्होंने विगत बैठक में दिए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की जानकारी ली. लघु सिंचाई विभाग ने बताया कि 05 चेकडैम बनाया जा रहा है. डीसी ने एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता को एमपी लेड से संचालित योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करने एवं तत्संबंधी प्रतिवेदन फोटोग्राफ के साथ समर्पित करने का निर्देश दिया. मौके पर ईई, विशेष प्रमंडल मुकेश कुमार बमबम, ईई, भवन प्रमंडल अरुण कुमार एवं लघु सिंचाई के ईई योगेश कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >