बच्चों का शैक्षणिक व शारीरिक विकास जरूरी : आइटीडीए निदेशक

जामताड़ा. जेबीसी प्लस टू विद्यालय में जिलास्तरीय एफएलएन मेला, विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज का आयोजन किया गया.

-जेबीसी प्लस टू विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज का आयोजन संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में शुक्रवार को जेबीसी प्लस टू विद्यालय में जिलास्तरीय एफएलएन मेला, विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन आइटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, डीइओ चार्ल्स हेम्ब्रम, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया. आइटीडीए निदेशक ने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों की मजबूत नींव ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है. बच्चों का शैक्षणिक विकास के साथ साथ शारीरिक और मानसिक विकास जरूरी है. कहा कि एफएलएन मेला, विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, तार्किक सोच का विकास करते हैं. उन्होंने शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम), एफएलएन. गतिविधियों एवं विज्ञान से संबंधित मॉडलों एवं नवाचारों के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. एफएलएन के मॉडल और क्विज के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मंच संचालन शिक्षक विद्या सागर एवं दुर्गेश कुमार दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एडीपीओ रश्मि एक्का ने किया. मौके पर एपीओ मनोज कुमार, बीइइओ मिलन कुमार घोष, प्राचार्य एबीमाईल टुडू, दुलाल हांसदा, बी हरिहरण, सोमनाथ साधू, दीपा सिन्हा, रणधीर पांडेय, सौभिक बनर्जी, आशीष सिंह थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >