गांधी मैदान में 26 जनवरी को डॉ इरफान अंसारी करें झंडोत्तोलन : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. डीसी ने कहा कि मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी झंडोत्तोलन करेंगे. अन्य कार्यालयों में संबंधित कार्यालय प्रधान के झंडोत्तोलन करेंगे. उन्होंने झंडोत्तोलन के लिए दक्ष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने के साथ-साथ झंडोतोलन का रिहर्सल करने का निर्देश दिया. वहीं गांधी मैदान में चल रहे परेड के पूर्वाभ्यास की समीक्षा की. कहा कि 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जायेगा. डीसी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल सहित समाहरणालय के साथ-साथ प्रतिमाओं की साफ-सफाई, माल्यार्पण व्यवस्था, गांधी मैदान में गड्ढों की भराई, पेयजल की व्यवस्था, चलंत शौचालय की व्यवस्था, साउंड सिस्टम की व्यवस्था, समुचित चिकित्सा व्यवस्था व अग्निशमन दल की प्रतिनियुक्ति आदि के बारे में जानकारी ली. कहा कि जिन व्यवस्थाओं को पूर्ण नहीं किया गया है उसे अविलंब पूर्ण करें. उन्होंने शहर के सभी प्रमुख सड़कों, गलियों और नालियों की साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये. कहा राष्ट्रीय पर्व पर कम से कम 5 ऐसे दिव्यांगजनों को मुख्य कार्यक्रम में ससम्मान शामिल करें. मौके पर एसपी राज कुमार मेहता, डीडीसी निरंजन कुमार, एसी पूनम कच्छप, मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, डीटीओ मुकेश कुमार, डीएओ लव कुमार, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >