डॉ इमरान ने बीमार युवक को इलाज के लिए दिये 10 हजार रुपये

नारायणपुर. प्रखंड के दीघारी गांव निवासी पैगाम अंसारी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है.

नारायणपुर. प्रखंड के दीघारी गांव निवासी पैगाम अंसारी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है, जिस कारण वे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं. आर्थिक तंगी के बीच इलाज कराना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा था. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के भाई डॉ इमरान अंसारी ने मानवता का परिचय दिया. पैगाम अंसारी को इलाज के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने कहा कि मरीज को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी. डॉ इमरान अंसारी ने पैगाम अंसारी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि दिल्ली में इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो वे उनसे सीधे संपर्क करें. हर संभव सहयोग किया जायेगा. परिजनों ने बताया कि पैगाम अंसारी की हालत खराब थी और सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी. ऐसे में दिल्ली जाकर बेहतर इलाज कराना जरूरी हो गया था. आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को काफी राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >