कास्ता पलास्थली स्थित अवैध कोयला खदान की गयी डोजरिंग

नाला. कास्ता पलास्थली स्थित इसीएल की बंद पड़ी कोयला खदान की डोजरिंग की गयी.

प्रतिनिधि, नाला. नाला थाना क्षेत्र के कास्ता पलास्थली स्थित इसीएल की बंद पड़ी कोयला खदान की डोजरिंग की गयी. जानकारी हो कि उक्त कोयला खदान इसीएल के द्वारा बंद कर दिए जाने के बाद वीरान पड़ी है. अवैध कारोबारियों के द्वारा कुआंनुमा खदान खोदकर अवैध रूप से कोयला खनन किया जाता रहा है. नाला पुलिस व ईसीएल की सीआइएसएफ टीम छापेमारी कर अवैध खनन पर रोक लगाने का प्रयास करने के बावजूद पूरी तरह से रोक नहीं लगा पाई है. इससे पूर्व कई बार जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा अवैध कुआंनुमा खदान के मुहाने को डोजरिंग की गयी है. पिछले दिनों बंद पड़ी कोयला खदान में चाल धंसने से कई मजदूरों के घायल होने एवं मरने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी. बावजूद इस कार्य में संलिप्त अवैध कारोबारियों के द्वारा अवैध रूप से कोयला किया किया जाता है. सोमवार को सीआइएसएफ व पुलिस की मौजूदगी में बंद पड़ी कोयला खदान में डोजरिंग की गयी. टीम ने दर्जनाधिक कुआंनुमा खदान की भराई की. थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने के लिए डोजरिंग की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगा. लोगों की मानें तो जब तक सीआइएसएफ एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा स्थायी रूप से पुलिस कैंप स्थापित नहीं किया जाता है तब इस कारोबार पर अंकुश लगाना मुश्किल है. मौके पर एएसआइ संजय गहलोत सहित कई पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >