बिना जांचे-परखे किसी प्रकार का पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं करें : थाना प्रभारी

नाला. बकरीद (ईद उल अजहा) शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शुक्रवार को नाला थाने में शांति समिति की बैठक हुई.

– बकरीद को लेकर नाला थाने में शांति समिति की हुई बैठक प्रतिनिधि, नाला. बकरीद (ईद उल अजहा) शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शुक्रवार को नाला थाने में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने की. इस अवसर पर पूर्व की तरह ईद उल अजहा (बकरीद) सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गयी. थाना प्रभारी ने कहा कि इस पर्व के दौरान अगर किसी प्रकार शांति भंग होने की संभावना हो या जरूरत हो तो प्रशासन आपके साथ में है. इसकी सूचना समय पर देने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे. वहीं अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. कहा कि सोशल मीडिया पर बिना जांचे परखे किसी प्रकार का पोस्ट नहीं करें. थाना प्रभारी ने सभी से पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की. शांति समिति के सदस्यों नेबताया कि नाला प्रखंड के बामनडीहा, टेसजोड़िया, सुल्तानपुर, कास्ता, चिचुड़बिल, बंदरडीहा, लच्छुरायडीह आदि गांवों में बकरीद का पर्व मनाया जाता है. बताया कि सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक गांव स्थित ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी. मौके पर उप प्रमुख समर माजि, मो सलीम जहांगीर, गुलशन अली, असगर अली, महेश कपूर, गुणधर मंडल, मुखिया अजित मुर्मू, शिव शंकर सिंह, सेख मुस्ताख, एसआई सुहासिनी सोरेन, एएसआई पिंटू कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, संजय गहलोत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >