दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल, सीएचसी में हुआ उपचार

थाना क्षेत्र के धावाटांड़ निवासी संतोरी सोरेन अपने नाती मुकेश मुर्मू के साथ मुर्गाडीह में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं

नारायणपुर. नारायणपुर-विद्यासागर पथ पर मुर्गाडीह के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. बताया गया कि थाना क्षेत्र के धावाटांड़ निवासी संतोरी सोरेन अपने नाती मुकेश मुर्मू के साथ मुर्गाडीह में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं. मुर्गाडीह तालाब के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. दूसरे बाइक पर सवार धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के कांसजोड़ के बाबूलाल राय है. वे करमाटांड़ गोपालपुर से अपने घर कांसजोड़ जा रहे थे. इसी क्रम में घटना हुई है. दोनों बाइकों की टक्कर में संतोरी मरांडी, मुकेश मुर्मू और बाबूलाल राय घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया. सीएचसी में तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >