डीएमओ ने कोयला व डस्ट लदा दो ट्रक किया जब्त

डीएमओ दिलीप कुमार ने बुधवार शाम को नाला थाना मोड़ के समीप दो ट्रक को जब्त किया है.

– नाला थाना मोड़ के जप्त ट्रक जामताड़ा. डीएमओ दिलीप कुमार ने बुधवार शाम को नाला थाना मोड़ के समीप दो ट्रक को जब्त किया है. इसमें एक ट्रक (एनएल 01 क्यू 6275) पश्चिम बंगाल से कोयला लेकर आ रहा था. दूसरे ट्रक (संख्या डब्ल्यूबी 37 बी 5177) पर डस्ट लोड है. इस संबंध में डीएमओ ने बताया कि कोयला लोड ट्रक काई-परिवहन चालान चालक की ओर से नहीं दिखा पाया है. इस कारण नाला थाना में ट्रक के चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जा रहा है. वहीं डस्ट लोड चालक के पास भी चालान नहीं है. इन ट्रक मालिकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई होगी. डीएमओ ने कहा कि किसी भी हाल में जिले में अवैध खनन व अवैध परिवहन नहीं होने दिया जायेगा. क्षेत्र में लगातार जांच अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >