भक्तों ने की पहाड़गोड़ा गिरिधारी मंदिर में बाबा गिरिधारी की पूजा

नाला. बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत मोहजोड़ी ग्राम स्थित पहाड़गोड़ा गिरिधारी मंदिर में शनिवार को भी भक्तजनों ने विशेष पूजा-अर्चना की.

नाला. बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत मोहजोड़ी ग्राम स्थित पहाड़गोड़ा गिरिधारी मंदिर में शनिवार को भी भक्तजनों ने विशेष पूजा-अर्चना की. मालूम हो कि प्रत्येक शनिवार को श्रद्धालुओं की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. विगत आठ वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की व्यवस्था अपने स्तर से लॉटरी के माध्यम से सुनिश्चित की जाती है. कमेटी की देखरेख में लगभग आठ वर्षों से यह सिलसिला जारी है. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा गिरिधारी बाबा, भोलेनाथ मां पार्वती एवं बजरंगबली को विधि-विधान पूर्वक पंचामृत से स्नान कराया. इसमें बड़ी संख्या में दूर-दराज श्रद्धालु उपस्थित हुए. दोपहर को बाबा का मध्यकालीन भोग आरती-कीर्तन का आयोजन किया. यहां आए श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर माथा टेका एवं मन्नते मांगी. मान्यता है कि यहां आने वाले कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटते हैं, जिस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पूजा-अर्चना में शामिल होते हैं. शनिवार को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद की निशुल्क व्यवस्था करते आ रहे हैं. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को सेवा दाताओं का नाम लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाता है. उसी के अनुसार चयनित सदस्य के परिवार उपस्थित होकर सेवा प्रसाद की व्यवस्था करते हैं. बताया कि इस धार्मिक स्थल में सालों भर कुछ ना कुछ धार्मिक कर्मकांड का आयोजन होते रहता है. मुख्य रूप से गिरि गोवर्धन पूजा, नवरात्र, महाशिवरात्रि, रामनवमी अन्नकूट महोत्सव एवं होली पर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन होता है. मौके पर चुंगु राय, सहदेव महतो, प्रबोध मंडल, पवित्र मंडल, स्वपन मंडल, पूर्ण चंद्र मंडल आदि श्रद्धालु थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >