श्रद्धालुओं ने सोमवारी पर शिवालयों में की पूजा-अर्चना

जामताड़ा. सावन की सोमवारी पर जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.

संवाददाता, जामताड़ा. सावन की सोमवारी पर जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया था. इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गयी थी. शहर के हटिया स्थित शिव मंदिर, दुमका रोड शिव मंदिर, गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर, राजबाड़ी शिव मंदिर, नामुपाड़ा शिव मंदिर, सूर्य मंदिर परिसर सहित अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक किया गया. पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है. वहीं सभी मंदिरों में सोमवार की शाम भगवान शिव का विशेष शृंगार किया जायेगा. कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में महा रूद्राभिषेक भी कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >