जामताड़ा. संताल परगना के शिक्षा उपनिदेशक डॉ गोपाल कृष्ण झा ने शहर के नामुपाड़ा स्थित डीएवी रोड में एक निजी छात्रावास का शुभारंभ किया. इस अवसर पर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या प्रीति श्रीवास्तव सहित अन्य थे. डॉ. गोपाल कृष्ण झा ने कहा कि जामताड़ा नगर अब विकास के नये दौर में प्रवेश कर चुका है. यहां शिक्षा के क्षेत्र में कई नयी अच्छी संस्थाओं की शुरुआत हो रही है, जिससे अब गांवों से शहर में पढ़ाई करने के लिए आने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हो रही है. ऐसे में इन छात्रों को सुरक्षित और आरामदायक आवास की आवश्यकता महसूस हो रही थी. यह छात्रावास इस आवश्यकता को पूरी करेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
