डीसी-एसपी ने जामताड़ा मंडल कारा का लिया जायजा

जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार व एसपी शंभू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मंडल कारा, जामताड़ा का निरीक्षण किया.

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार व एसपी शंभू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मंडल कारा, जामताड़ा का निरीक्षण किया. इस अवसर पर कारा सुरक्षा की जानकारी ली. कारा के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली. कारा के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुआ. डीसी-एसपी ने कारा में प्रतिदिन संधारित किये जाने वाले विभिन्न पंजियों का भी अवलोकन किया. कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता, वार्ड, बैरक आदि में सुरक्षा पहलुओं का जायजा लिया. संबंधित पदाधिकारी को कई निर्देश दिये. उन्होंने कारा की सुरक्षा व्यवस्था, मुलाकाती व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, वार्डों, कारा परिसर में शौचालय की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्ता, वेंटिलेशन, कारा मैनुअल के अनुसार बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली. डीसी ने कहा कि कारा में बंदियों को ससमय बेहतर गुणवत्ता का भोजन मिले, नियमित रूप से उनकी स्वास्थ्य की जांच हो. कहा कि कारा में आने जाने वाले एवं बंदियों से मिलने वाले परिजनों के द्वारा भेजी जाने वाली सामग्रियों की गहन जांच करें. बिना जांच के अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री या अन्य कोई वस्तु अंदर नहीं जाने पाए. कारा की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक विजय कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, सीओ अविश्वर मुर्मू सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >