मवि, निजकजरा को उवि में अपग्रेड करने की मांग

विद्यासागर. ताराबहाल पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को उपायुक्त रवि आनंद से मुलाकात की.

विद्यासागर. ताराबहाल पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को उपायुक्त रवि आनंद से मुलाकात की. इस दौरान मध्य विद्यालय निजकजरा को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने की मांग की. इस संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा. नेतृत्व झारखंड आंदोलनकारी शंकर भंडारी ने किया. उपायुक्त को क्षेत्र की भौगोलिक और शैक्षणिक समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय निजकजरा में लगभग 277 विद्यार्थी नामांकित हैं. विद्यालय के पास लगभग डेढ़ एकड़ अपनी भूमि उपलब्ध है, जो उच्च विद्यालय के अहर्ताओं को पूरा करता है. विद्यालय के छह किलोमीटर के दायरे में कोई अन्य उच्च विद्यालय नहीं है. इस कारण आठवीं कक्षा के बाद छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं को पढ़ाई जारी रखने में भारी कठिनाई होती है या पढ़ाई छोड़नी पड़ती है. उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि विद्यालय की प्रोन्नति के लिए आवश्यक सभी मानक अहर्ताओं की जांच कर कागजी कार्रवाई जल्द पूरी की जायेगी. मौके पर पंसस परमेश्वर दास, मुखिया शांति मरांडी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील बास्की, सनातन सोरेन, जगत नारायण महतो, रामटहल दास, बिनोद महतो, मुरारी महतो, जयदेव महतो, भोला प्रसाद महतो, दामोदर महतो, भोला मंडल, परिमल मंडल, दिवाकर महतो आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >