डीसी-एसपी ने पुलिस सौंपा 18 नया दोपहिया वाहन

जामताड़ा. राज्य सरकार से जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नये दोपहिया वाहन मिला है.

जामताड़ा. राज्य सरकार से जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नये दोपहिया वाहन मिला है. जिला नियंत्रण कक्ष, जामताड़ा से गुरुवार को डीसी रवि आनंद व एसपी राज कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही जामताड़ा पुलिस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर डीसी ने कहा कि नये दोपहिया वाहनों के शामिल होने से जिले में बाइक पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी. इससे शहरी क्षेत्रों के अलावा सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी सुगमता से पेट्रोलिंग हो सकेगी. वहीं एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि नये वाहनों के माध्यम से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा. अपराध नियंत्रण एवं लोगों की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी. वहीं जिला नियंत्रण कक्ष के रास्ते से होकर गुजर रहे कई दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के देखकर डीसी व एसपी ने रोककर उन्हें हेलमेट उपलब्ध कराया. साथ ही सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ जामताड़ा आनंद विकास लागोरी आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >