किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी? डीएवी जामताड़ा में विद्यार्थी परिषद का गठन

सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा में सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया.पिनाकी घोष प्रधान छात्र और अंशिता राय प्रधान छात्रा बनीं.

प्रतिनिधि, जामताड़ा: सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया. परिषद में विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. पिनाकी घोष को प्रधान छात्र और अंशिता राय को प्रधान छात्रा चुना गया.

उपप्रधान से लेकर कप्तान तक मिली जिम्मेदारी

रीतिक सिंह को उपप्रधान छात्र तथा निशा कुमारी को उपप्रधान छात्रा की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं नावेद खान को क्रीड़ा कप्तान, साक्षी कुमारी को उप-कप्तान, कुमार अर्घ्यदीप को अनुशासनिक कप्तान और कृषभ भंडारी को सीसीए कप्तान बनाया गया.

सदनवार जिम्मेदारियों में दयानंद सदन की कप्तान अमीषा पांडे और उपकप्तान हर्ष कुमार यादव, अरविंदो सदन के कप्तान आकाश कुमार मंडल और उपकप्तान आकांक्षा शर्मा चुने गये.

इसी तरह विवेकानंद सदन के कप्तान प्रवर कृष्ण सिंह और उपकप्तान श्रेया सिंह तथा श्रद्धानंद सदन के कप्तान अभिनव कुमार और उपकप्तान हीरा पाण्डेय बनाये गये.

नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

चयनित विद्यार्थियों को प्रातःकालीन सभा में प्रधान छात्रा ने शपथ दिलायी. इसके बाद एसके दास एवं डॉ. रीता नाग ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पट्टिका पहनाकर अन्य विद्यार्थियों से परिचित कराया.

समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला. विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित परिषद के सदस्यों को उनकी नयी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं.

अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करेगा परिषद

प्रभारी शिक्षक एसके दास ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मुख्य कार्य विद्यालय में अनुशासन बनाये रखना और शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करना है. विद्यार्थियों का चयन उनकी योग्यता, क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है.

उन्होंने उम्मीद जतायी कि सभी चयनित विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे और विद्यालय की गतिविधियों को बेहतर बनाने में योगदान देंगे.

गठन में शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

परिषद गठन में डॉ. रीना अभिषेक दुबे एवं तपन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समारोह का संचालन देवाशीष दास ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >