विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का दिया संदेश

कुंडहित. मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय कुंडहित में रविवार को विश्व जल दिवस मनाया गया.

कुंडहित. मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय कुंडहित में रविवार को विश्व जल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने की. प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और शुद्ध पेयजल के महत्व को समझाना है. उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण जल संकट लगातार गहराता जा रहा है और विश्व के कई देश इससे जूझ रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि “जल है तो जीवन है” और जल के बिना किसी भी जीव-जन्तु एवं पेड़-पौधों का अस्तित्व संभव नहीं है. इसलिए हम सभी को जल का एक-एक बूंद बचाने के प्रति सजग रहना होगा. उन्होंने वर्षा जल संचयन पर जोर देते हुए कहा कि वर्षा के पानी को संरक्षित करने के लिए सोख्ता गड्ढा बनाकर जल को जमीन में पहुंचाना जरूरी है, ताकि भविष्य में जल की कमी से बचा जा सके. इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को जल संसाधनों के सतत प्रबंधन और जल संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी. मौके पर शिक्षक सुधीर सेन, समीर किशोर पाल, शिखा चौधरी, विश्वनाथ मंडल, धनंजय मंडल, मालती मुर्मू, किरण पातर, पिउ मरांडी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >