मिहिजाम में जल आपूर्ति व खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर बनी सहमति

मिहिजाम. नगर परिषद मिहिजाम बोर्ड की पहली बैठक हुई. इसमें नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने सहित विभिन्न टैक्स में राहत प्रदान करने पर प्रमुखता से चर्चा की गयी.

– मिहिजाम नगर परिषद बोर्ड की हुई पहली बैठक प्रतिनिधि, मिहिजाम. नगर परिषद मिहिजाम बोर्ड की पहली बैठक हुई. इसमें नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने सहित विभिन्न टैक्स में राहत प्रदान करने पर प्रमुखता से चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी ने की. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार, उपाध्यक्ष महावीर राय, नगर प्रबंधक विजय कुमार व वार्ड पार्षद शामिल हुए. बैठक में नगर के नालियों की साफ-सफाई, जल आपूर्ति व खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर सहमति बनीं. नगर के लिए एम्बुलेंस अग्निशमन वाहन की मांग सदस्यों ने रखा. पार्षदों ने नगर में नालियों की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने की मांगें रखी गयी. चर्चा में बताया कि नालियों की सफाई कार्य से जुड़े कर्मी अब सुबह 8 से 12 बजे तक रहेंगे. सफाई कर्मियों को जियोटैग के द्वारा अपने कार्यस्थल का लोकेशन भी प्रेषित करना होगा. नगर के विभिन्न वार्ड इलाके में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मति की मांग पर इसे दुरूस्त करने की स्वीकृति प्रदान की गयी. लोगों को विभिन्न प्रकार के टैक्स में राहत प्रदान के लिए प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजे जाने का निर्णय किया गया. राजस्व वसूली के लक्ष्य की प्राप्ति की चर्चा मेंं बताया कि होल्डिंग टैक्स की जुर्माना राशि में छूट पर विभाग से मंतव्य प्राप्त किया जायेगा. चर्चा में कहा गया कि जुर्माना राशि के कारण भी कई लोग वर्षों से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं. बैठक में सदस्यों ने नगर की आबादी व आवश्यकता को ध्यान में रख कर एक एम्बुलेंस व एक अग्निशमन वाहन की उपलब्धता की आवश्यकता जतायी. मच्छरों के प्रकोप से निबटने के लिए कीटनाशक दवा के छिड़काव करने तथा वैसे मुहल्ले जहां सप्लाई पानी के लिए पाइप बिछाने का कार्य नहीं हो पाया इसे त्वरित गति से आरंभ करने पर सहमति जतायी गयी. मौके पर वार्ड पार्षद विष्णुदेव मुर्मू, झिमली मजुमदार, मनीषा महतो, शंकर पंडित, मुमताज बानो, संजू महतो, विकास शर्मा, प्रमिला देवी, मीना बाउरी, संयोगिता देवी, राहुल शर्मा, गीता दास, आलोक मिस्त्री, रवि मिस्त्री, किरण देवी, बेबी राय, रमेश रजक, विमला देवी, कैलाश पंडित आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >