कांग्रेसियों ने मल्लिकार्जुन खड़गे का मनाया जन्मदिन
जामताड़ा. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83वां जन्मदिन मनाया गया.
By UMESH KUMAR |
July 21, 2025 7:27 PM
जामताड़ा. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83वां जन्मदिन मनाया गया. जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा और कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे के नेतृत्व में जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवास पर केक काट कर खुशी मनायी गयी. मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय दुबे ने मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल व मुक्ता मंडल, जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष दाउत अंसारी, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष कामरुद्दीन अंसारी, अभय कुमार पांडे, मिरूदी सोरेन, मंगोली मुर्मू आदि मौजूद थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 7, 2025 11:28 PM
December 7, 2025 11:26 PM
December 7, 2025 11:19 PM
December 7, 2025 11:17 PM
December 6, 2025 10:07 PM
December 6, 2025 9:40 PM
December 6, 2025 9:18 PM
December 6, 2025 9:14 PM
December 6, 2025 8:46 PM
December 6, 2025 8:40 PM
