पेयजल की समस्या हल करने के लिए कमेटी गठित

नारायणपुर. गर्मी में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने अभी से कमर कस लिया है.

नारायणपुर. गर्मी में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने अभी से कमर कस लिया है. प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक पेयजल समस्या के निदान के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है. गुरुवार को नारायणपुर पंचायत भवन में प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में पीएचइडी के कर्मियों की बैठक हुई. प्रभारी बीडीओ ने ग्रामवार पेयजल स्थिति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि जिस किसी गांव या टोला में पेयजल की समस्या है, उसका हर हाल में समाधान किया जाय. इसके लिए विशेष टीम गठित की गयी है, जो प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. बीडीओ ने कहा कि जलसहिया अपने-अपने गांव एवं टोला में पेयजल की स्थिति पर विस्तृत जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि उसी के अनुरूप चापानल मरम्मत या सुधार किया जा सके. बैठक में मुखिया मुन्नी मरांडी, प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद, बीपीओ करुणा कुमारी, पंचायत सचिव पूजा मांझी, कनीय अभियंता महेंद्र मरांडी सहित जलसहिया उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >