दुलाडीह में ट्रक व बाइक के बीच टक्कर, तीन लोग घायल

जामताड़ा. थाना क्षेत्र के दुलाडीह के समीप एक ट्रक व बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये.

जामताड़ा. थाना क्षेत्र के दुलाडीह के समीप एक ट्रक व बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये. घटना के बाद जामताड़ा थाने की गश्ती टीम मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला व युवक को धनबाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मिहिजाम थाना क्षेत्र के बागजोरी निवासी सलमा खातून, साहिल अंसारी व बिलाल अंसारी एक ही बाइक में सवार होकर श्यामपुर जा रहे थे. दुलाडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिस कारण बाइक सवार सभी घायल हो गये. पुलिस ने ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया है. घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट हैं व युवक साहिल अंसारी का एक पैर टूट गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >