कोल्ड स्टोरेज किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं : स्पीकर

बिंदापाथर. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सोमवार को नाला प्रखंड के सालूका गांव में नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया.

– सालुका गांव में नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन प्रतिनिधि, बिंदापाथर. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सोमवार को नाला प्रखंड के सालूका गांव में नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. विस अध्यक्ष ने कहा कि सालूका में स्थापित यह कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. बताया कि अब तक किसानों को अपनी उपज को मजबूरी में कम कीमत पर बेचना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन अब इस सुविधा के उपलब्ध होने से किसान अपनी फसल को सुरक्षित रख सकेंगे और उचित समय पर बाजार में बेचकर बेहतर मूल्य प्राप्त कर पाएंगे. कहा कि इस पहल से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बनेंगे. सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार की आधारभूत संरचनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की परियोजनाएं न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होती है, बल्कि कृषि क्षेत्र में स्थिरता और समग्र विकास को भी प्रोत्साहित करती है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, बीस सूत्री सदस्य नदियानंद सिंह, जनार्दन भंडारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >