चिरेका महाप्रबंधक ने जयंती पर बाबा साहेब को किया याद

मिहिजाम. चितरंजन रेलइंजन कारखाना में देश के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गयी.

मिहिजाम. चितरंजन रेलइंजन कारखाना में देश के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर चिरेका महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया. महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने दलितों के सामाजिक उत्थान के लिए डॉ आंबेडकर द्वारा किए गए प्रयासों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया. महाप्रबंधक ने बाबा साहेब के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला और सभी से डॉ आंबेडकर द्वारा दिखाए गए प्रेरणादायक मार्ग का अनुसरण करने का आग्रह किया. कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को महाप्रबंधक ने सम्मानित किया. इधर, अखिल भारतीय एससी-एसटी रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार साहा ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >