हिंदी में प्रशंसनीय कार्य के लिए चिरेकाकर्मी पुरस्कृत

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में गुरुवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 162वीं बैठक हुई.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में गुरुवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 162वीं बैठक हुई. अध्यक्षता चिरेका महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने की. बैठक में मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य इंजीनियर अजय कुमार सहित विभागों के प्रमुख अध्यक्ष, कार्यान्वयन समिति की नामित सदस्य और राजभाषा अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे. चिरेका महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने राजभाषा में प्रशंसनीय कार्य के लिए चिरेकाकर्मियों व अधिकारियों को पुरस्कृत किया. मोहित चंद्रा ने अपने अभिभाषण में कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा सह सांस्कृतिक है और राष्ट्रीय की पहचान भी है. हिंदी हमारा विचार और अस्मिता भी है. कार्यालय के काम काज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग कार्यालयीन संवाद को अधिक प्रभावी एवं सरल बनाता है. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे कार्यालय में अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करने का संकल्प लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >