चैंबर अध्यक्ष संजय बने संताल परगना के जोनल वाइस प्रेसिडेंट

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल संताल परगना के जोनल वाइस प्रेसिडेंट निर्विरोध चुने गये.

जामताड़ा. जिला चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल संताल परगना के जोनल वाइस प्रेसिडेंट निर्विरोध चुने गये. बताया कि फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का राज्य स्तरीय चुनाव प्रत्येक वर्ष होता है. इसमें फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ -साथ जोनल वाइस प्रेसिडेंट का भी चुनाव होता है. संताल परगना जोन में साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, महगामा, दुमका, देवघर और जामताड़ा आता है. इस चुनाव में राज्य के सभी जिलों के चैंबर के पदाधिकारी एवं फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के स्थाई सदस्य और अस्थायी सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग कर एक वर्ष के लिए अपना प्रतिनिधि चुनते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >