आपसी भाईचारे के साथ मनायें ईद व रामनवमी : एसडीपीओ

बिंदापाथर. रामनवमी व ईद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बिंदापाथर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

बिंदापाथर. रामनवमी व ईद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बिंदापाथर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने की. बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की. एसडीपीओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबर ना चलाएं जिससे शांति भंग हो और अफवाहों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. कहा कि डीजे पर पाबंदी है. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी, थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, फतेहपुर सीआइ आकाश कुमार, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, अजय मंडल, ठाकुरमनी सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य वंदना देवी, पुरन पुजहर, ओम प्रकाश यादव, अमित सिंह, श्यामलाल टुडू, गौर यादव, सुभाष यादव, सुभाष सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >