बीएसओ ने पाहन गैस एजेंसी में की गैस वितरण की जांच

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर बीएसओ रविंद्र सोरेन ने शहर के कोर्ट रोड स्थित पाहन गैस एजेन्सी, गोदाम एवं कार्यालय का निरीक्षण किया.

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर बीएसओ रविंद्र सोरेन ने शहर के कोर्ट रोड स्थित पाहन गैस एजेन्सी, गोदाम एवं कार्यालय का निरीक्षण किया. लाभुकों को बुकिंग के अनुसार गैस वितरण, एलपीजी गैस का सही वजन, निर्धारित मूल्य पर वितरण आदि की जांच की. एजेंसी में उपस्थित लाभुकों से भी पूछताछ की. एजेंसी को सख्त निर्देश दिया कि किसी प्रकार से गैस का अवैध कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण ना हो यह सुनिश्चित करेंगे. अन्यथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी निवारण एवं आपूर्ति रखरखाव अधिनियम 1980 के तहत कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने बताया कि जिला प्रशासन, जिले में निर्बाध रूप से गैस आपूर्ति को लेकर प्रयासरत है. उपायुक्त के आदेशानुसार कमर्शियल/घरेलू एलपीजी सिलिंडर के कालाबाजारी रोकथाम एवं गैस के निर्बाध आपूर्ति किये जाने को लेकर सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय टीम के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जायेगा. अगर कहीं से शिकायत मिलती है तो शिकायत के सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >