होटल के कमरे में गुजरात के युवक का फंदे से लटका मिला शव

होटल के कमरे में गुजरात के युवक का फंदे से लटका मिला शव

संवाददाता, जामताड़ा. गांधी मैदान के समीप प्रभात इन होटल के कमरा संख्या 104 में एक युवक का फंदे से लटका शव बरामद हुआ है. शव मिलने की सूचना पर जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह होटल पहुंचे और पड़ताल की. मृतक की पहचान गुजरात के पंचमहल जिले के रिंचिया निवासी मेघवाल धर्मेश कुमार (21) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर दो बजे प्रभात इन होटल में कमरा लिया था. बताया जा रहा है कि होटल का एक कर्मचारी चाय देने गया, और काफी देर तक कमरे के बाहर से आवाज लगायी, पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजा खोला तो जिंस के सहारे फंदे से लटका शव मिला. इधर, जामताड़ा पुलिस ने परिवार वालों को भी सूचना दे दी है. वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी पहुुंचकर जांच पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >