भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, की आतिशबाजी

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन को लेकर भाजपाइयों में खुशी की लहर है.

कुंडहित. देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन को लेकर भाजपाइयों में खुशी की लहर है. सोमवार की शाम पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल के नेतृत्व में कुंडहित पुराना बैंक से बरमसिया मोड़ तक जुलूस निकालकर अबीर गुलाल लगाकर आतिशबाजी की गयी. जुलूस में भाजपा कोर कमेटी सदस्य माधव चंद्र महतो, भाजपा नेत्री बिथिका झा शामिल थीं. पूर्व कृषि मंत्री ने कहा देश का सर्वांगीण विकास और विकसित भारत का सपना के साथ गरीबों के कल्याण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. मौके पर कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास, प्रणव नायक, कुंदन गोस्वामी, बाबन नायक, गयाप्रसाद मंडल, जगाबंधु मंडल, गौतम मंडल, कार्तिक लोह, वरुण मंडल, अरूप मंडल, अन्ना गोपाल मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >