भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें : विवेक ठाकुर

परिसदन में भाजपा की बैठक हुई. जिला प्रभारी सह सांसद विवेक ठाकुर शामिल हुए.

जामताड़ा. परिसदन में भाजपा की बैठक हुई. जिला प्रभारी सह सांसद विवेक ठाकुर शामिल हुए. कहा कि भाजपा नाला व जामताड़ा विधानसभा सीट जरूर जीतेगी. सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ लग जायें. केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को जनता के घर-घर जाकर बतायें. कहा कि झारखंड सरकार की भ्रष्टाचार, शोषण, झूठे वादे को उजागर करें. कुछ ही दिनों में झारखंड के सारे विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है. मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >