भाजपा एसटी मोर्चा 12 को निकालेगी आक्रोश महारैली

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जामताड़ा में 12 सितंबर को आक्रोश महारैली निकाली जायेगी.

जामताड़ा. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जामताड़ा में 12 सितंबर को आक्रोश महारैली निकाली जायेगी. इसे सफल बनाने के लिए भाजपा नेता सुनील कुमार हांसदा ने जामताड़ा प्रखंड के रघुनाथपुर, शहरपुरा, रामपुर, आमलबनी, बागधारा, बंदाजोरी, मुचियाडीह आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. लोगों को बताया कि उक्त रैली में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहेंगे. रैली में हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे. रैली में पांच साल हेमंत सोरेन सरकार की विफलता एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों व आदिवासिय��ं की जमीन लूट तथा आदिवासियों के बहन, बेटियों के साथ अत्याचार को रोकने के लिए आवाज बुलंद की जायेगी. रैली को सफल करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >