भाजपा महिला मोर्चा ने चुनाव जीतने को लेकर बनायी रणनीति

भाजपा महिला मोर्चा कुंडहित मंडल की लोहारपाड़ा दुर्गा मंदिर में भाजपा नेत्री बिथिका झा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

फोटो- 17 बैठक करते भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य कुंडहित. भाजपा महिला मोर्चा कुंडहित मंडल की लोहारपाड़ा दुर्गा मंदिर में भाजपा नेत्री बिथिका झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य बबीता झा एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीना शर्मा उपस्थित थीं. इस अवसर पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनायी गयी. साथ ही महिला मोर्चा के सदस्यों को चुनाव जीतने के लिए कई टिप्स दिये गये. मौके पर बबीता झा ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश की ओर से पूरे लोकसभा में महिला जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. कुंडहित मुख्यालय में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के लिए बैठक रखी गयी है. कहा पीएम नरेंद्र मोदी को सशक्त बनाने को लेकर फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर महिला संपर्क चलाया जा रहा है. निर्वाचन के दिन सभी महिलाओं को ले जाकर पांच से छह बजे तक बूथ पर लाइन लगायें. सबसे पहले महिला मतदान करें. हरिनारायणपुर व बागडेहरी मंडल के सुद्राक्षीपुर गांव में भी महिला मोर्चा की बैठक हुई. मौके पर कई महिला मोर्चा सदस्य उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >