भाजपाइयों ने नाला विस सीट जीतने के लिए बनायी रणनीति

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कुंडहित मंडल इकाई की बैठक डाक बंगला परिसर में मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल की अध्यक्षता में हुई.

कुंडहित. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कुंडहित मंडल इकाई की बैठक डाक बंगला परिसर में मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल की अध्यक्षता में हुई. इसमें नाला विधानसभा के प्रभारी विपिन देव व कुंडहित मंडल प्रभारी राम सिंह यादव मौजूद रहे. नाला विधानसभा सीट भाजपा की झोली में डालने के लिए कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए. कहा कि सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर आपस में समन्वय बनाते हुए बूथ कमेटी का गठन कर क्षेत्र में काम करें. मौके पर नाला विधानसभा प्रभारी विपिन देव ने कहा कि सारे शक्तिकेंद्र को जागृत करेंगे. बूथस्तर पर सारे कार्यकर्ताओं तथा यहां के सारे नेता एक साथ मिलकर हर घर जाएंगे, जिससे हमारे बूथ मजबूत होगा. मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, माधव चंद्र महतो, प्रवीण प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, विष्णु मंडल, बिथिका झा, दुलाली बाउरी, गया प्रसाद मंडल, प्रसेनजीत घोष, हरिसाधन मंडल, प्रदीप पौईतंडी, पार्थो घोष, प्रणव नायक, बाबन नायक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >