बाइक चालक पेड़ से टकराया, गंभीर रूप से घायल

कुंडहित में एक बाइक चालक पेड़ से टक्कर मारने से घायल हो गया.

कुंडहित. दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर कुंडहित में एक बाइक चालक पेड़ से टक्कर मारने से बुरी तरह घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शी की सूचना पर घटनास्थल पर कुंडहित पुलिस ने पहुंचकर घायल हुए व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सक डॉ उपलेन मरांडी ने जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति के सिर पर काफी गहरी चोट लगी है. जानकारी के अनुसार बरमसिया स्थित चंद्रवंशी पेट्रोल पंप पर एक ट्रक रुका हुआ था. ट्रक का खलासी हवा चेक करने वाले दुकानदार का बाइक (जेएच 21डी 2540) लेकर कुंडहित की ओर कुछ खाने का सामान लाने जा रहा था. इस दरमियान खुशी होटल के समीप पेड़ में टकराकर ट्रक खलासी सरफुल फकीर गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि सरफुल फकीर पश्चिम बंगाल के जेमरीगेड सालनपुर के रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >