नाला. बदंरडीहा पंचायत भवन परिसर में शिविर लगाकर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया. इस दौरान विभिन्न दस्तावेजों की जांच की गयी. मौके पर पिपला, मोहजोड़ी, हदलबांक, चकठाड़ी, मनिहारी एवं जोरकुड़ी गांव के लाभुकों का सत्यापन किया गया. मुखिया सोनामुखी सोरेन, पंचायत सचिव मुकेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर सोरेन, वार्ड सदस्य एवं आंगनबाड़ी सेविका की देखरेख में सत्यापन किया गया. बताया कि लाभुकों के बैंक खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्मतिथि एवं मोबाइल नंबर की जांच की गयी. मुखिया ने बताया कि मंगलवार को बाकी लाभुकों का सत्यापन किया जाएगा. जानकारी दी कि पंचायत में लगभग 1200 मंईयां सम्मान योजना के लाभुक हैं. मौके पर वार्ड सदस्य कपूर भंडारी, मुरलीधर महतो, सेविका उषारानी यादव आदि थे.
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का किया भौतिक सत्यापन
नाला. बदंरडीहा पंचायत भवन परिसर में शिविर लगाकर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया. इस दौरान विभिन्न दस्तावेजों की जांच की गयी.
