बीडीओ ने रोजगार सेवक का मानदेय रोकने का दिया निर्देश

बीडीओ मुरली यादव ने मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की.

नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव ने मनरेगा की योजना की समीक्षा की. आधार सीडिंग, आधार डेमोग्राफिक, एनपीसीआइ फेल्ड, अबुआ आवास, मनरेगा में भुगतान, बिरसा सिंचाई कूप का भुगतान, बिरसा हरित ग्राम योजना के लक्ष्य 700 एकड़ बागवानी आदि पर चर्चा की. इस दौरान कार्य में लापरवाही एवं लगातार अनुपस्थित रहने के कारण नारोडीह पंचायत के रोजगार सेवक मो शाहिद का अगले आदेश तक मानदेय स्थगित करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ विद्युत मुर्मू, जेइ सुमन पंडित, कुंदन कुमार, जीतेंद टुडू, रोजगार सेवक अनिल चौधरी, फहीमुद्दीन अंसारी, मो सुल्तान, हैदर अली, इदरीश अंसारी, प्रशांत दुबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >