बीडीओ ने पहाड़िया समुदाय को आवास निर्माण के लिए किया प्रेरित

बीडीओ मुरली यादव ने बंदरचुंवा और टोपाटांड़ पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. पहाड़िया समुदाय के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माण हो रहे आवास का निरीक्षण किया.

नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव ने बंदरचुंवा और टोपाटांड़ पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. पहाड़िया समुदाय के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माण हो रहे आवास का निरीक्षण किया. उन्होंने लाभुकों से सीधे तौर पर बातचीत कर आवास निर्माण में आ रही परेशानी को जाना. बीडीओ ने लाभुकों से कहा कि केंद्र सरकार आपके समुदाय के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है, जिनमें आवास निर्माण शामिल है. आपको लाभुक बनते ही बैंक खाते में पैसा हस्तांतरित कर दिया गया है, आप जैसे-जैसे कार्य करते रहेंगे, किस्तों में आपके बैंक खाते में राशि हस्तांतरित होती रहेगी. आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करें, ताकि इसका लाभ आपको मिल सके. किसी प्रकार की असुविधा होने पर सीधे तार पर मुझसे मिले समस्या का निदान तुरंत किया जायेगा. आवास निर्माण के लिए सरकार 1,30,000 रुपए दे रही है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हबीब अंसारी, टोपाटांड़ मुखिया सखिता हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >