बाइक के धक्के से बीडीओ के चालक घायल, रेफर

प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में प्रखंड प्रमुख अंजना हेंब्रम और बीडीओ के चालक संतोष मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये.

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में प्रखंड प्रमुख अंजना हेंब्रम और बीडीओ के चालक संतोष मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम बीडीओ के चालक और प्रमुख एक ही बाइक में सवार होकर किसी काम से नारायणपुर बाजार जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरे बाइक चालक सहदेव किस्कू तेतरियाटांड़ निवासी ने धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में प्रमुख अंजना हेंब्रम, सहदेव किस्कू को हल्की-फुल्की चोटें आई, जबकि बीडीओ के चालक संतोष मंडल को गंभीर चोट आयी है. सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक संतोष मंडल को धनबाद रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >