बीडीओ ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों संग किया विमर्श

लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज होती जा रही है. शुक्रवार को बीडीओ जमाले राजा तथा सीओ अमित किस्कू ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

कुंडहित. लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज होती जा रही है. शुक्रवार को बीडीओ जमाले राजा तथा सीओ अमित किस्कू ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस दौरान मतदाता पर्ची के वितरण कार्यक्रम के बाबत चर्चा की गयी. साथ ही उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की गयी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. अधिकारियों ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के निर्देश पर किए जाने वाले मतदाता पर्ची वितरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और पर्ची वितरण में अपने स्तर से सहयोग करने की भी बात कही. बैठक में भाजपा, झामुमो, सीपीआईएम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >