गोंदलीपाहड़ी जाहेरथान में मनाया गया बाहा पर्व

जामताड़ा. गोंदलीपाहड़ी जाहेरथान में ग्रामीण और मानवी मार्शल क्लब की ओर से बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

युवक-युवतियों ने बाहा नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मोहा मन प्रतिनिधि, जामताड़ा. गोंदलीपाहड़ी जाहेरथान में ग्रामीण और मानवी मार्शल क्लब की ओर से बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ग्रामीण एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रकृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. पूजा-अर्चना में मुख्य रूप से नाइकी बाबा गिरीश सोरेन, कुडाम नाईकी मैनेजर सोरेन, मांझी बाबा बीबीलाल सोरेन, पाराणिक वीरेंद्र हेंब्रम, मुखिया जोसेफ मुर्मू, ऑफिसर सोरेन शामिल रहे. सभी ने सामूहिक रूप से साल पुष्प का पूजन किया. ग्रामीणों ने बताया कि बाहा पर्व आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो नये वर्ष के आगमन का प्रतीक है. इस पर्व के माध्यम से प्रकृति, पेड़-पौधों और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया जाता है. साल वृक्ष के नये फूलों की पूजा कर लोग प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया. कमेटी की ओर से पारंपरिक आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा पहनकर शामिल हुए. मांदर, ढोल और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर प्रस्तुत किए गए गीत और नृत्य ने माहौल को उत्सवमय बना दिया. इस दौरान सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >